26 से होगा सनातन का महासंगम, अंतरराष्ट्रीय संत कैलाशानंद गिरी महाराज करेंगे रामकथा

झांसी। राजा गंगाधर राव मुक्ताकाशी मंच पर 26 नवम्बर से आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की की तैयारियां पूर्ण हो चुकी। इन तैयारियों को पूर्ण करते हुए श्रीराम कथा का आयोजक अनूप देहाती ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवम्बर से झांसी में सनातन का महासंगम होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय संत निरंजन पीठाधीश श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। मंगलवार को आयोजन स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अनूप देहाती ने जानकारी देते हुए कहा कि 26 नवम्बर को श्रीराम कथा वाचक महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज हेलीकॉप्टर के माध्यम से दतिया सुबह नौ बजे आएंगे। इसके बाद उन्हें दतिया से वाया रोड होते हुए झांसी कलश यात्रा स्थल मलिन का चौराहा अपने रथ पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा बारह बजे से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए मुक्ताकाशी मंच पहुंचेगी। कलश यात्रा में पीले वस्त्रों में करीब पांच हजार एक महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर चलेंगी। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही श्रीराम कथा का दायित्व झांसी नगर के धर्मगुरुओं को सौंप दिया गया है। आज से श्रीराम कथा की व्यवस्थाएं झांसी के धर्मगुरु संभालेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान आचार्य राजीव पाठक, पंडित लल्लन महाराज, मार्तंड स्वामी, हरि मोहन शास्त्री, हर्ष गोलवलकर, पीयूष रावत आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *