Home उत्तर प्रदेश सुल्तान के आमरण अनशन को गुजर गए दस साल, फिर सुलगने लगी...

सुल्तान के आमरण अनशन को गुजर गए दस साल, फिर सुलगने लगी दद्दा को भारत रत्न देने की मांग

27
0

झांसी। मेजर ध्यान चंद की कर्मभूमि और क्रीड़ा स्थल रही झांसी में मेजर ध्यान चंद दद्दा को भारत रत्न देने की मांग कई बार उठ चुकी है। कई बार धरना प्रदर्शन हस्ताक्षर अभियान हो चुके। लेकिन दस वर्ष पूर्व सुल्तान आब्दी के द्वारा किए गए आंदोलन को भुलाया नही जा सकता। पांच दिन भूखे प्यासे रहकर उन्होंने मेजर ध्यान चंद को भारत रत्न देने की मांग करते हुए आमरण अनशन किया था। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हे जबरन अनशन से उठाकर अस्पताल भर्ती कराया गया था। उस समय भी राजनेताओं ने उन्हें आश्वाशन दिया था। लेकिंबिस आंदोलन को दस वर्ष से अधिक गुजर गया साथ ही जिला जन कल्याण महासमिति फाउंडेशन ने भी कई माह तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर दद्दा को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग की थी। धीरे धीरे समय बीतता गया और दद्दा को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग भी दबती चली गई। लेकिन अब एक बार फिर मेजर ध्यान चंद दद्दा को भारत रत्न दिलाने की मांग धीरे धीरे जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में पत्रकार सुल्तान आब्दी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया की मेजर ध्यान चंद की कर्मभूमि और क्रीड़ा स्थली रही झांसी में उनको भारत रत्न देने की मांग उठाई जायेगी। उन्होंने बताया की वह बहुत जल्द ही खेल प्रेमियों के साथ मिलकर योजना बनाकर दद्दा को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा की जब दद्दा ने अपना पूरा जीवन हॉकी को समर्पित कर दिया था। एक समय था जब जर्मन के तानाशाह हिटलर ने दद्दा को जर्मन से खेलने का ऑफर दिया था। उस समय दद्दा ने हिटलर को साफ इंकार करते हुए कहा था की वह केवल भारत के लिए ही खेलेंगे। ऐसे महान योद्धा खिलाड़ी को भारत रत्न नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा मेजर ध्यान चंद जी को भारत रत्न दिलाने के लिए अगर उन्हे अपना जीवन न्यौछावर करना पड़े तो वह भी कर देंगे। उन्होंने कहा इस बार आंदोलन रण नही निश्चर होगा, संग्राम महा भीषण होगा। आपको बता दे की पिछले दस वर्ष पूर्व पत्रकार सुल्तान आब्दी ने 28 जनवरी 2014 को दद्दा को भारत रत्न दिलाने के लिए आमरण अनशन किया था। उस भूख प्यास से उनकी हालत बिगड़ गई थी। जिस पर जिला प्रशासन ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था। वही जिला जन कल्याण महासिमिति ने केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया की उन्होंने लगातार कई बार आंदोलन चलाकर दद्दा को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग उठाई है और वह अब इस मांग को बड़ा आंदोलन के रूप में खड़ा करेंगे। उनका आंदोलन जब तक चलता रहेगा जब तक दद्दा को भारत रत्न नही मिल जाता।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here