Home उत्तर प्रदेश सिमराहा सीट पर एक पार्षद प्रत्याशी ने किया निर्वाचन आयोग को गुमराह

सिमराहा सीट पर एक पार्षद प्रत्याशी ने किया निर्वाचन आयोग को गुमराह

40
0

झांसी। नगर निगम की सदर बाजार सिमराहा सीट से एक पार्षद प्रत्याशी पर अपनी असली जाति छुपा कर निर्वाचन आयोग की गुमराह करने का आरोप लगाकर अधिवक्ता ने कार्यवाही की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया है।अधिवक्ता चंद्रभान आदिम ने जानकारी देते हुए बताया की नगर निगम की वार्ड नंबर 24 से एक प्रत्याशी अंकित ने खुद को एससी सहारिया जाति का बताकर नामांकन किया है। उनकी वह पूर्णता गलत है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है की अंकित का जन्म उच्च समाज में हुआ है। वर्ष 2002 में उसे सहारिया जाति के एक व्यक्ति ने गोदनामा लिया था। इसी आधार पर निर्वाचन आयोग को गुमराह कर अंकित ने खुद को एससी बताकर नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा की यह पूरी तरह गलत है। राज्य निर्वाचन आयोग की नियमावली चार पर अंकित है की जनजाति ही मान्य होगी। उन्होंने बताया की अंकित ने फर्जी तरीके से अपनी असली जाति छुपा कर नामांकन दाखिल किया जिसे निरस्त होना चाइए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here