झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खाती बाबा इलाके में देर रात चोरों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। देर शाम तक दोनो घरों के स्वामियों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने के बाद ही जानकारी होगी की कितने का माल चोर चोरी कर ले गए।जानकारी के मुताबिक खाती बाबा के पास रहने केके कोपरा रेलवे में तैनात है। वह अपने परिजनों के साथ घर पर ताला लगाकर रिस्तेदारी में बाहर गए हुए है। आज सुबह आस पास के लोगों ने उनके घर के दरवाजे के ताले टूटे देखे इस पर पुलिस को सूचना दी गई। उनका परिवार वापस आने के बाद ही जानकारी होगी चोरों ने कितने कीमत का माल चोरी किया गया। इसी प्रकार चोरों ने इस घटना स्थल से चंद कदम दूरी पर रहने वाले एके गुप्ता के मकान के भी ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। एके गुप्ता और उनका परिवार घर पर ताला लगाकर रिस्तेदारी में गए थे। अभी देर शाम तक दोनो परिवारों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। अनुमान लगाया जा रहा चोर दोनो घरों से लाखों कीमत का माल चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है की सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गई जो पुलिस को जल्द सफलता दिलाने में सहयोग करेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





