झांसी। पंद्रह दिन पूर्व दिन दहाड़े खाली पड़े प्लाट की बाउंड्री बॉल तोड़कर उसका मलबा गायब करने ओर अवैध कब्जा करने के आरोप में दर्ज किए गए मुकदमे में गिरफ्तारी न होने ओर मलबा बरामद न होने पर पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। दीनदयाल नगर निवासी रूपम मुदगिल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया की उसकी प्रेमनगर थाना के पीछे जमीन पड़ी हुई है। जिस पर कुछ भू माफियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने के उद्देश्य से बाउंड्री बॉल तोड़ दी और उसका मलबा गायब कर जमीन पर निर्माण कार्य करा लिया। इसकी लिखित सूचना पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया है की घटना के पंद्रह दिन गुजरने के बाद भी पुलिस ने आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की ओर न ही मलबा बरामद किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





