झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के पुरानी तहसील परिसर में रजिस्ट्री कराने के दौरान दो पक्ष में जमकर लात जूता और लाठी डंडा चले। इस घटना से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। उस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुरानी तहसील में रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर परिसर में दोपहर को उस समय भगदड़ का माहौल बन गया, जब एक पक्ष ग्वालियर रोड अंसल कॉलोनी के पीछे निवासी रजिस्ट्री करने आया था और दूसरा पक्ष पिछोर निवासी रजिस्ट्री करने वाले को अपने बाउंसरों से उठवा कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। तभी दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों में जमकर लाठी डंडा और लात घुसे चले। इस घटना से वहां भगदड़ का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष का बीच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन दोनों ही पक्ष मानने को तैयार नहीं था। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों पक्ष से पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक दीपक पाल निवासी ग्राम बूढ़ा, सुरेन्द्र पाल निवासी पृथ्वी पुर, विवेक सिंह बैंकर्स कॉलोनी, आकाश वंशकार जिगना निवासी समथर निवासी केशव वर्मा, इनका शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक रजिस्ट्री के दौरान एक यह सभी परिवार के लोग आपस में लड़ झगड़ रहे थे। एक पक्ष ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री करने को कह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हुई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
