झांसी । बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर द्वारा कथा में भगवान कृष्ण के एक प्रसंग का जिक्र किया था जिसका लोगों ने अलग-अलग अर्थ निकाला। जन भावना आहत होने पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सार्वजनिक क्षमां भी मांगी इसके बाद भी कुछ लोग उनको बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अप शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं । इस पर रोक लगाने के लिए बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल झांसी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल झांसी प्रभारी मुदित चिर वारिया के नेतृत्व में भक्तों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ किये जा रहे दुष्प्रचार व सोशल मीडिया पर हो रहे अप शब्दों के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीठाधीश्वर सनातन के प्रहरी है मानव कल्याण के लिए कथा का वाचन करते हैं गुरुकुल व कैंसर हॉस्पिटल की स्थापना, प्रतिदिन चलने वाला अन्नपूर्णा, निराश्रित बेटियों का विवाह सहित कई जन कल्याण के कार्य कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को वह दिखाई नहीं दे रहे हैं उन्हें बदनाम करने के लिए कृष्ण प्रसंग के दौरान कहे गए शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया। इससे पीठाधीश्वर भी दुखी हुए और उन्होंने जिन भक्तों को ठेस पहुंची उनसे सार्वजनिक क्षमा भी मांग ली है अब उनके खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार व सोशल मीडिया पर हो रहे अप शब्दों के प्रयोग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की । इस दौरान राजेश तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, मुन्नालाल मिश्रा, मंसाराम वर्मा ,अजय अग्रवाल ,धर्मेंद्र कुमार, लखन पटेल, हेमंत वर्मा ,सौरभ व्यास ,प्रेम कुमार ,बृजमोहन राजपूत ,पवन तिवारी ,कपिल देव, अभिषेक सहित कई भक्त मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
