26 से 2 दिसंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर श्रीराम कथा का आयोजन

झांसी। सनातन धर्म को बढ़ावा देने और सनातनियों को एक मंच पर लाने के लिए लगातार हो रहे धार्मिक आयोजनों में संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित की जाएगी। इस कथा को अंतर्राष्ट्रीय संत निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के मुखारविंद से परवाहित होगी।गुरुवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान श्रीराम कथा के आयोजक श्री ठाकुर जी महाराज चरण सेवक अनूप शिवहरे देहाती, चिरगांव महोत्सव समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय संत कैलाशंदन गिरी जी महाराज के मुखारविंद से 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होगा। जिसमें देश ही नहीं विदेश से भी महाराज के भक्त शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कथा में सर्व प्रथम मुक्ताकाशी मंच से 26 नवंबर को 2001 कलश की यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं अपने सर पर कलश रखकर झरना से पानी भरकर नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के भगवान के भव्य स्वरूप भी होंगे। यह कथा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय संत द्वारा पूर्व में अनूप देहाती से कहा गया था कि उन्हें वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की नगरी का भ्रमण करना है, इसी को ध्यान में रखते हुए महाराज की कथा का आयोजन का कार्यक्रम बना।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *