झांसी। पिछड़ा इलाका माना जाने वाले बुंदेलखंड में सूदखोरी के जाल में फसे लोग अपना सब कुछ बर्बाद कर देते है। यहां तक की कई अबलाये ऐसी भी है, जिन्हे अपनी आबरू तक दांव पर लगानी पड़ जाती है। ऐसी कई घटनाएं प्रकाश में आने के बाद भी इन सूद खोरों पर लगाम नहीं कस पा रहा प्रशासन। आज एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां सूदखोर को पैसा देने गई महिला की आबरू लूट ली गई। जब महिला ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्यवाही न होने पर आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए की वह लगातार उसे धमका रहे है। इससे प्रताड़ित होकर पीड़िता ने आज एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कर कार्यवाही की मांग की है। वही पुलिस का कहना है की पूर्व में महिला का आरोपियों से सात आठ लाख में राजीनामा हो गया है। जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने आज एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया की उसने गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से दस हजार रुपया कर्ज पर लिया था। जिसका वह हर माह पंद्रह सौ रुपया ब्याज देती है। महिला ने बताया माह अगस्त में 11 तारीख को वह उस व्यक्ति के घर पंद्रह सौ रुपया ब्याज देने गई थी। तभी वहां मौजूद व्यक्ति और उसके साथी ने उसे घसीटकर घर के अंदर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को बोला गया। महिला ने बताया की इस घटना की सूचना उसने रक्सा थाना में भी की थी लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और आए दिन उसे छेड़खानी व गांव में उसके बारे में गलत गलत अफवाह फैला कर उसे बदनाम कर रहे। पीड़िता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। वही इस संबंध एसपी सिटी ने बताया की उनके पास कोई शिकायती पत्र नही आया। वही रक्सा पुलिस ने दबी जुबान पर बता रही महिला का पूर्व में सात से आठ लाख में राजीनामा हो चुका है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






