Home उत्तर प्रदेश दंगाइयों माफियाओं का सहयोग करना सपा के डीएनए में है

दंगाइयों माफियाओं का सहयोग करना सपा के डीएनए में है

23
0

झांसी। समाजवादी पार्टी हमेशा दंगाइयों माफियाओं आतंकियों का सहयोग करती है, उनका सहयोग करना सपा के डीएनए में है। यह बात झांसी नगर निगम चुनाव में जीत का मंत्र देने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कही।सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा की वह झांसी संगठन के प्रवास की दृष्टि से आए है। वह भाजपा कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रस्तावित कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। साथ ही आगामी नगर निगम, नगर निकाय और विधान परिषद के चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से पूरी तयारी से मैदान में है। उन्होंने कहा पिछली बार इन चुनावों में भाजपा के अच्छे परिणाम आए थे। उन्होंने कहा की पार्टी का निर्णय है, की सभी पदों पर मेयर, पालिका और पार्षद सभी पदों पर भाजपा चुनाव लडेगी, जनता का भाजपा को भरपूर आशीर्वाद मिल रहा। मैनपुरी में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा की मैनपुरी समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव की परंपरागत सीट थी, मुलायम सिंह की सिंपैथी डिंपल को मिली और उनकी जीत हुई। उन्होंने कहा जिन स्थानों पर भाजपा को हार मिली है, उन पर चर्चा समीक्षा की जा रही है, जिन बिंदुओं पर गलतियां हुई उन्हे दोबारा नहीं दोहराया जाएगा। समस्याओं को दूर कर दोबारा जनता के बीच जायेंगे। मैनपुरी में हम मजबूती के साथ लड़े है। खामी कमी पर दोबारा तैयारी करेंगे। जेल में बंद माफियाओं के पक्ष में बयान दे रही सपा पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा की दंगाइयों माफियाओं आतंकियों का सहयोग करना सपा के डीएनए में है। उनकी शुरू से आतंकियों के साथ गतिविधियां चल रही है। वही झांसी में भाजपा के सदर विधायक और बबीना विधायक के बीच चल रहे कलह पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की यह हमारे परिवार का मशला है, हम बैठकर इसका समाधान करेंगे। क्योंकि इस कलह से पार्टी की छवि धूमिल होती है, ओर वह इसके पक्षधर नहीं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सर्किट हाउस से भाजपा कार्यलय में समीक्षा लेने के लिए रवाना हो गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here