झांसी। लक्ष्मी ताल का सौंदर्य करण और इतिहास को बनाए रखने के लिए तालाब के बीचों बीच लगाई जाने वाली रानी लक्ष्मी बाई की भव्य प्रतिमा आज झांसी आ गई। प्रतिमा के आने के बाद महापौर, विधायक और नगर निगम के अधिकारियों ने लक्ष्मी ताल पहुंच कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मंगलवार को शहर क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मी ताल जो आस्था और लोगों की भावनाओं से जुड़ा है, उसमे चार चांद लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और नगर निगम की ओर से कराए जा रहे सोन्द्री करण में पर्यटकों को रिझाने और लोगों को मॉर्निंग वॉक के लिए बनाए जा पार्क के बनाए गए प्रोजेक्ट में तालाब के बीचों बीच रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा लगाई जानी थी। जिसके चलते आज रानी लक्ष्मी बाई की भव्य प्रतिमा झांसी लक्ष्मी ताल पर पहुंच गई। इस दौरान महापौर राम तीरथ सिंहल, सदर विधायक रवि शर्मा, नगर निगम के अधिकारी, पार्षद आदर्श गुप्ता सहित कई भाजपाई पहुंचे और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान महापौर ने कहा की झांसी को रानी लक्ष्मी बाई के नाम से पूरे विश्व में जाना जाता है। लक्ष्मी ताल ऐतिहासिक तालाब है, ओर इस इतिहास को हमेशा बनाए रखने के लिए तालाब का सोन्द्रीय करण किया गया। इसके बाद तालाब के बीचों बीच रानी लक्ष्मी बाई भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इसका शुभारंभ वह प्रयास कर रहे की देश के प्रधान मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करे। उन्होंने कहा प्रतिमा जल्द ही तालाब के बीचों बीच स्थापित कर इसका अनावरण कराया जाएगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






