Home उत्तर प्रदेश अवैध बैंडरों के माफिया अन्ना और उसका साथी यात्रियों के साथ कर...

अवैध बैंडरों के माफिया अन्ना और उसका साथी यात्रियों के साथ कर रहे छलावा, रेल प्रशासन मौन, रेल नीर गर्म 15 की और ठंडी 20 रूपये में दे रहे

23
0

झांसी। यात्रीगण कृपया ध्यान दे हम आपकी सफल, सुरक्षित सुखद मंगलमय यात्रा की कामना करते है। यह स्लोगन आपको रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान रेल प्रशासन की ओर से अलाउंस के द्वारा सुनने को मिलता है। लेकिन यह केवल स्लोगन ही है। अगर आप इन स्लोगन के भरोसे रहे तो आपको स्टेशन पर फल फूल रहे अवैध बैंडरो के माफियाओं की जकड़ में आ गए तो आपके साथ छलावा होना सौ प्रतिशत सत्य है। रेलवे स्टेशन पर असुरक्षित तरीके से रखी अवैध प्रतिबंधित खाद्य सामग्री मिलेगी और पीने का रेल नीर पानी आपको गर्म पंद्रह का और ठंडा बीस रुपए का मिलेगा। ऐसा नही की स्टेशन पर होने वाले इन प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री और अवैध बैंडरों की सूचनाएं जिम्मेदार अफसरों को न हो। लेकिन वह जानकर भी अंजान बने हुए है।

जानकारी के मुताबिक रानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अवैध बैंडरो द्वारा प्रतिबंधित और असुरक्षित सामग्री खुलेआम बेची जा रही है। इन सब कारोबार का जिम्मेदार प्लेट फार्म पर मोजूद अन्ना नामक और उसका साथी माफिया व्यक्ति है। यह दोनो खुले आम यह अवैध कारोबार दिन और रात करवाते है। प्रतिबंधित और अवैध सामग्री के खाने पीने से यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता है, ओर अधिकारी जान कर अंजान बने रहते है, वही आपको बता दे की प्लेट फार्म पर स्थित स्टॉल पर महंगा पानी बेचा जा रहा। रेल नीर की बोतल को स्टॉल पर मोजूद अवैध बैंडर गर्म पानी पंद्रह और ठंडी बोतल बीस रुपए की बिक्री करते दिखाई पड़ते है। इसी प्रकार चाय भी स्टेशन पर अवैध बैंडर खुले आम बेचते नजर आते है। इन बैंडर से सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस फोर्स, रेलवे सुरक्षा बल और न ही रेलवे के अफसर कोई जानकारी लेते है, की यह जो चाय बेच रहा है, वह बैंडर् वैध है, या अवैध क्या उसकी चाय दूषित तो नही। सूत्र बताते है, अन्ना और पवन यह दोनो माफिया स्टेशन पर अपना मकड़ जाल फैलाए हुए है, ओर उसका सुविधा शुल्क काफी ऊपर तक पहुंचाते है,इसलिए न तो किसी की कलम इनके अवैध कारोबार की लीला लिखती है, ओर न ही कोई अफसर इनके खिलाफ कार्यवाही करता है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here