Home उत्तर प्रदेश पार्षद पर आस्था पर चोट पहुंचाने का आरोप, क्षेत्रवासियो में आक्रोश

पार्षद पर आस्था पर चोट पहुंचाने का आरोप, क्षेत्रवासियो में आक्रोश

24
0

झांसी। नवरात्रि उत्सव पर शांति प्रिय माहौल को खराब करने के उद्देश्य से मां दुर्गा की होर्डिंग साजिश के तहत फ़ाड़ कर नालियों में फेंक दी। जिससे क्षेत्रवासियो में आक्रोश है। उनका आरोप है की क्षेत्रीय पार्षद का व्यवहार ठीक नही है। उसने साजिश के तहत होर्डिंग फटवा दी है।जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहा गंज वार्ड नंबर 40 में ताज कंपाउंड के सामने गली में पच्चीस वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा की नवरात्रि में स्थापित कराई जाती है। नवरात्रि उत्सव को क्षेत्रवासी बड़े धूमधाम से मनाते है। इसी के चलते समिति के लोगों ने पूरे क्षेत्र में मां दुर्गा की होर्डिंग लगवाई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है की क्षेत्रीय पार्षद का क्षेत्रवासियो से व्यवहार ठीक नही है। इसलिए उन्हे कोई मां की आरती में नही बुलाता। इसी खुन्नस के चलते पार्षद ने नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाकर मां दुर्गा की पोस्टर बैनर फटता कर नालियों में डलवा दिए। इस घटना से क्षेत्रवासियो में आक्रोश है। उन्होंने नगर निगम सहित जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here