Home उत्तर प्रदेश जलशक्ति मंत्री ने ली निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल परियोजनाओं की प्रगति सम्बन्धी...

जलशक्ति मंत्री ने ली निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल परियोजनाओं की प्रगति सम्बन्धी समीक्षा बैठकजिन पेयजल परियोजनाओं पर संतोषजनक कार्य न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के कार्यो की करें विशेष निगरानी

19
0

झांसी। मंत्री जलशक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) उ0प्र0 स्वतन्त्रदेव सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद में संचालित पेयजल सम्बन्धी समस्त निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गयी।बैठक के दौरान मंत्री ने अपने निर्देशन में कहा कि जनपद झांसी में निर्माणाधीन गुलारा एवं बचावली पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्यो को शीध्रता से पूर्ण करते हुये ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाये। जिन पेयजल परियोजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नही हैं, उन कार्यदायी संस्थाओं से अनिवार्य रूप से प्रत्येक स्थिति में शीघ्रता के साथ कार्य सुनिश्चित करायें। जल निगम के अवर अभियंता और सहायक अभियंता अपने कार्यक्षेत्र से सम्बंधित साईट के आस-पास ही अपना निवास 10 किमी की दूरी में बनायें, जिससे निर्माण कार्य प्रगति की निगरानी करने में सुविधा हो सके, इसके साथ ही अधिशाषी अभियंता निगरानी हेतु मौके पर तैनात अवर अभियंता और सहायक अभियंताओं के साथ प्रतिदिन वचुअल बैठक के माध्यम से निर्माण कार्य की जानकारी लें। ब्लॉक स्तर पर जल सखियों के प्रशिक्षण अनिवार्य रुप से आयोजित कराते हुय प्रशिक्षण सम्बन्धी रिपोर्ट उपलब्ध कराये तथा जल सखियों का वाटसअप ग्रुप तैयार किया जाये, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन किया जा सकें। उन्होने कहा कि 17 सितम्बर 2022 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अवतरण दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जल संरक्षण एवं जल संचयन पर गांवों में विचार गोष्ठियां आयोजित की जाये। सरकार द्वारा किये जा विकास कार्यो से आमजन मानस को जागरुक किया जाये।लद्यु सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिये कि कार्य पूर्ण होने के पश्चात धनराशि की उपलब्धता पर सम्बन्धित फर्म को 15 दिवस के भीतर भुगतान पूर्ण किया जाये जिससे फर्म के अधीन कार्य करने वाले श्रमिकों को भी समय से पारिश्रामिक प्राप्त हो सके। इस कार्य में शिथिलता होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।समीक्षा बैठक के दौरान सर्वप्रथम अधिशाषी अभिंयत्रा जल निगम झांसी ने बताया कि जनपद झांसी में जल जीवन मिशन अन्तर्गत 10 ग्राम समूह पेयजल परियोजनायें लक्षित है जिसके तहत पारीछा बांध पर गुलारा ग्राम समूह पेयजल परियोजना, बचावली ग्राम समूह पेयजल परियोजना एवं तिलैथा ग्राम समूह पेयजल परियोजना, माताटीला बांध पर बुढ़पुरा ग्राम समूह पेयजल परियोजना, लहचूरा बांध पर इमलौटा ग्राम समूह पेयजल परियोजना, सपरार बांध पर कुरैचा ग्राम समूह पेयजल परियोजना, पहाड़ी बांध पर पुरवा ग्राम समूह पेयजल परियोजना, बड़वार झील पर बड़वार ग्राम समूह पेयजल परियोजना, एरच बांध/बेतवा नदी पर बरथरी ग्राम समूह पेयजल परियोजना एवं टेहरका ग्राम समूह पेयजल परियोजना निर्माणाधीन है। इन परियोजनाओं में से अधिकांश पर कार्य पूर्ण होने के पश्चात शीध्र ही आमजन के लिये शुद्व पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ की जायेगी।इसी प्रकार जनपद ललितपुर में निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान के अधिशाषी अभियंता जल निगम ने बताया कि जनपद ललितपुर में 15 ग्राम समूह पेयजल परियोजनाये जल जीवन मिशन के तहत लक्षित है। इन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य हेतु 05 फर्मो के साथ नियमसंगत अनुबंध किया गया है। परियोजनायें पूर्ण होने के पश्चात जनपद ललितपुर के 560 राजस्व ग्रामों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति पूर्ण की जायेगी। इन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य माह जून 2020 से प्रारम्भ किया गया था तथा मार्च 2023 तक कार्य पूर्ण किया जाना है।इसके पश्चात अधिशाषी अभियंता जल निगम जालौन ने बताया कि जनपद जालौन में सतही जल पर आधारित 04 ग्राम समूह पेयजल परियोजनायें तथा नलकूप आधारित 01 ग्राम समूह पेयजल परियोजना लक्षित है, जिनके पूर्ण होने के पश्चात 851 राजस्व ग्रामों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति से आच्छादित किया जा सकेगा।सिंचाई विभाग में संचालित योजनाओं के प्रगति के दौरान अधिशाषी अभियंता लद्यु सिंचाई ने बताया कि जनपद झांसी में इस वित्तीय वर्ष में 08 चैकडैम का निर्माण कार्य प्रगति पर है, टैण्डर प्रक्रिया मार्च 2022 में ही पूर्ण करा ली गयी थी। इनमें से 03 चैकडैमों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इन चैकडैमों में लगभग 02 मीटर जल संरक्षित है। उन्होने बताया कि 14 तालाबों के निर्माण का लक्ष्य भी प्राप्त है जिनमें से 03 तालाब का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जनपद में 23 ब्लास्टवेल कूप का निर्माण कराया गया है।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय कुमार पाण्डेय, मुख्य अभियंता जल निगम राकेश कुमार, अधिशाषी अभियंता जल निगम झांसी रणविजय सिंह, अधिशाषी अभियंता जल निगम ललितपुर अवनीश सिंह, अधिशाषी अभियंता जल निगम जालौन अंचल गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here