झांसी। जहां एक और जिला प्रशासन लगातार भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चला कर सरकारी जमीनों को मुक्त करा रहा है। वही दूसरी ओर आज भी कई भू माफिया सरकार के नाम दर्ज जमीनों पर कब्जा कर मौज मार रहे है।ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया जहां एक फरियादी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया की नया गांव मौजा में उत्तर प्रदेश महामहिम राज्यपाल के नाम एक जमीन कर्ज है। जिसे कुछ भू माफियाओं ने अपने कब्जे में ले रखा है।नई बस्ती निवासी उमा शंकर यादव ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया की नया गांव मौजा गाटा संख्या 46 रकवा 0.218 हेक्टेयर का बैनामा नासिर खान ने वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश महामहिम राज्यपाल के नाम किया था। इसी जमीन के बगल में एक भू माफिया की जमीन पड़ी थी। उस भू माफिया ने महामहिम के नाम जमीन पर भी अवैध कब्जा कर लिया है। उमा शंकर यादव ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने और अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा




