Home Uncategorized बंगरा में तैनात सहायक अध्यापक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर शिक्षा...

बंगरा में तैनात सहायक अध्यापक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर शिक्षा महानिदेशक ने दिए जांच के आदेश, अध्यापक ने बताया आदेश पुराना है इस जांच में वह निर्दोष साबित हो चुके

90
0

 

झांसी। ब्लॉक बंगरा ने तैनात सहायक अध्यापक पर लगे भ्रष्टाचार सहित गंभीर आरोपों की शिकायत को गंभीरता से लेकर शिक्षा महानिदेशक ने बीएसए को जांच के आदेश जारी कर दिए है। इस संबंध में अध्यापक ने बताया कि यह आदेश पुराना है इसमें वह जांच के दौरान निर्दोष साबित हो चुके है।

ग्राम पलरा के सत्यपाल सिंह, संगीता राय, साधना यादव समेत कई ग्रामीणों ने शिक्षा महानिदेशक लखनऊ सहित झांसी जिलाधिकारी, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि ब्लॉक बंगरा में पदस्थ सहायक अध्यापक एवं पूर्व ए आरपी के द्वारा विद्यालय में अनियमितताएं एवं ए पी आर पी पद पर रहकर भ्रष्टाचार करने जैसे गंभीर आरोप लगाकर छ बिंदुओं पर जांच कराकर कार्यवाही की मांग की थी। शिक्षा महानिदेशक लखनऊ ने शिकायती पत्र को गंभीरता से लेकर शिक्षा अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए दिए है। वही इस संबंध में सहायक अध्यापक विकास तिवारी ने फोन पर बताया कि यह आदेश काफी पुराना है, उनके विरोधियों द्वारा इसे बार बार वायरल कर भ्रम फैलाया जा रहा है। इस मामले में पूर्व में जांच हो चुकी जिसमें वह निर्दोष साबित हो चुके है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here