Home Uncategorized महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के रूप...

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के रूप में उच्चिकृत किये जाने का मांग पत्र भेजा

68
0

झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को एम्स के रूप में उच्चिकृत करने का मांग पत्र प्रधानमंत्री को जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया उपरोक्त प्रस्ताव के माध्यम से हम अधोहस्ताक्षरकर्ता केन्द्र व उत्तर प्रदेश राज्य की सरकार से मांग करना चाहते हैं कि लगभग 7 दशक पूर्व स्थापित एवं सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड प्रदेश के एक मात्र प्रतिष्ठित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झाँसी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के रूप में उच्चीकृत करने की कृपा करें।

देश के सर्वाधिक गरीब, पिछड़े एवं स्वास्थ्य सेवाओं में न्यूनतम सुविधायुक्त भू-भाग जिसे ‘बुन्देलखण्ड क्षेत्र’ माना जाता है कि लगभग 2 करोड़ आबादी है जिसमें सात जिले उत्तर प्रदेश एवं सात जिले मध्य प्रदेश के शामिल हैं तथा अनेक अन्य समीपवर्ती जिलों की अनेक तहसीलें शामिल हैं। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में चिकित्सा सुविधायें न्यूनतम से भी बहुत कम हैं। विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं के नाम पर तो शून्य हैं जिस कारण बुन्देलखण्ड के वासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा हेतु दिल्ली, लखनऊ या भोपाल भागना पड़ता है जो कि न ही व्यवहारिक रूप से सम्भव है एवं न ही आर्थिक रूप से।

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झाँसी को एम्स में उच्चीकृत करने हेतु मेडिकल झाँसी के पास 380 एकड़ कैम्पस है तथा 1450 बैड का कॉलेज हॉस्पिटल है जिसको एम्स के रूप में उच्चीकृत कर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवायें, मेडिकल शिक्षा एवं रिसर्च सुविधाओं का समुचित एवं आदर्श विकास किया जा सकता है।

ज्ञापन में बताया कि विभिन्न शासकीय संस्थानाओं की रिर्पोटों के आधार पर यह पाया गया है कि बुन्देलखण्ड में स्वास्थ्य सेवायें देश के अन्य भू-भागों से अपेक्षाकृत न्यून एवं असंतुलित हैं।

भानू सहाय ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं नीति आयोग आदि ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति का आंकलन करते हुए इन सेवाओं के क्षेत्रीय असंतुलन को कम करने की गम्भीर एवं प्रभावी सिफारिश की है।

भानू सहाय ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झाँसी एम्स के रूप में उच्चीकृत करने की दिशा में अनेक सकारात्मक मानदण्ड हैं। वर्तमान में 150 M.B.B.S., 103 M.D./MS, 03 पी०जी० डिप्लोमा एवं 12 DM/MCH की सीट हैं।

भानू सहाय ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के फेस-3 के अंतर्गत सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक के निर्माण एवं उच्चीकरण हेतु महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी को रूपये 150 करोड़ पूर्व में आवंटित किये गये हैं तथा इसी प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत मेडिकल कॉलेज झाँसी को एम्स झाँसी के रूप में उच्चीकृत करने की स्वीकृति दी थी।

मांग पत्र देने वालो में मोर्चा के महामंत्री एड. अशोक सक्सेना, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, कोषाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, रजनीश श्रीवास्तव, प्रदीप झा, विकास पूरी आदि उपस्थित रहें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here