झांसी। कांग्रेस नेता बुंदेलखंड महाविद्यालय पुरातन छात्र समिति के सचिव एडवोकेट विवेक वाजपेई ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर छात्र संघ चुनाव कराए जाने के लिए संघर्ष करने की अपील की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हाई कमानो को पत्र लिखकर बताया कि उत्तर प्रदेश में विगत करीब 15 वर्षों से अधिक समय से छात्र संघ चुनाव बन्द है। छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण समस्त विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं महाविद्यालयों का प्रशासन मनमानी करता है एवं छात्र-छात्राएं उचित माध्यम से अपनी बात एवं मांग रखने में असहाय महसूस कर रहे हैं। विश्वविद्यालयों में छात्र सधं चुनाव न होने के कारण ऊर्जावान, प्रतिभाशाली एवं बहुआयामी प्रतिभा के धनी छात्र नेता भी छात्र राजनीति के माध्यम से राजनीति की मुख्य धारा में आने से वंचित है। छात्र संघ चुनाव न होने के कारण कांग्रेस पार्टी NSUI संगठन उत्तर प्रदेश में मृत अवस्था में हैं तथा NSUI से निकल कर युवक कांग्रेस में आने वाले युवा भी युवक कांग्रेस को मजबूत नहीं कर पा रहे हैं।
कांग्रेस नेता बुंदेलखंड महाविद्यालय पुरातन छात्र समिति के सचिव एडवोकेट विवेक वाजपेई ने पत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि विचार करके उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के सम्मनित अध्यक्ष एवं समस्त frontal organization को निर्देशित करेंगे कि उ०प्र० मे छात्र संघ चुनाव कराये जाने बावत संघर्ष शुरू करे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

