Home Uncategorized जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मूलमंत्र पूरे...

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मूलमंत्र पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित होगा बूथ सम्मेलन 

22
0

झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी विधानसभा का बूथ सम्मेलन 22 तारीख को बबीना विधानसभा का सम्मेलन ऊषा मैरिज गार्डन खेलार ,झांसी विधानसभा पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित होने जा रहा है। बूथ सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने और प्रत्येक बूथ से शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 1 बजे जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण और वृहद तैयारी बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। हमें मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना है तथा सरकार की पूर्व जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पूरी मजबूती के साथ सुदृढ़ करना है।

शत-प्रतिशत सहभागिता की रणनीति

जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रवासियों, सेक्टर प्रभारियों और सेक्टर संयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 (BLA 2) और बूथ पालकों को एकत्रित कर कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था सौंपी। साथ ही पूर्व निर्धारित संगठनात्मक रचना को व्यवस्थित रूप से धरातल पर लागू करने का मूलमंत्र दिया।

तैयारी बैठक के दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के साथ ,जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया,जिला मंत्री मीनू राजावत मंचासीन रहे। झांसी विधानसभा का कार्यक्रम पंडित दीन दयाल सभागार मै 3 बजे से आयोजित होगा , बबीना विधानसभा का कार्यक्रम ऊषा मैरिज गार्डन खेलार मै सुबह 11 बज से आयोजित होगा ।कार्यक्रम का सुचारू समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

जिला उपाध्यक्ष मनु सिंह,अभिषेक जैन ,कपिल बिरसेनिया , ममता साहू ,विनीत खटीक,संजीव अग्रवाल, अंकित राजा यादव, प्रियांशु डे,ऋषि सैनी ,दिलीप पुरी ,अनिरुद्ध दुबे, मोहित पोरवाल ,शैलेंद्र परमार , मंगल श्रीवास्तव, विजय शिवहरे मोनू ,नूपुर पाठक , वैष्णवी ठाकुर,श्वेता नामदेव, प्रतिमा कुलकर्णी,हेमंत पांचाल ,कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here