Home Uncategorized डकैती कांड का फरार आरोपी अंकित यादव गिरफ्तार

डकैती कांड का फरार आरोपी अंकित यादव गिरफ्तार

65
0

झांसी। दिन दहाड़े ड्राई फूड व्यापारी के मुनीम का अपहरण कर 24 लाख 90 हजार की लूट करने वाले तीन पुलिस कर्मियों सहित सात आरोपियों को कोतवाली पुलिस जेल भेज चुकी है। इस मामले में फरार चल रहा एक ओर आरोपी अंकित यादव आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने अंकित यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के 23 हजार रुपए की नकदी बरामद कर ली है।

आपको बता दे कि चार दिन पूर्व दिन दहाड़े कोतवाली थाना क्षेत्र के मिनर्वा चौराहे से तीन सिपाहियों समेत आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने गुजरात के ड्राई फूड व्यापारी के मुनीम का अपहरण कर उसे कानपुर राजमार्ग पर छोड़ कर उसके कब्जे से 24 लाख 90हजार की रकम लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने तीन सिपाही समेत खुशीपुरा निवासी सूर्यांश यादव सहित आधा दर्जन बदमाशों को जेल भेजा था। प्रेमनगर के नगरा महाराज सिंह नगर निवासी अंकित यादव फरार चल रहा था। जिसे आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 23 हजार 4 सौ की नकदी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी मध्यप्रदेश के सतना स्थित लाल चौक निवासी नितिन तेजवानी, संस्कार तेजवानी फरार चल रहे जिनकी तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here