Home Uncategorized अग्निशमन विभाग ने दिया आग बुझाने का प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने...

अग्निशमन विभाग ने दिया आग बुझाने का प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने की दी जानकारी

29
0

 

 

*झांसी। नगर में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए *बुंदेलखंड सेवा मंडल* द्वारा आज लक्ष्मी व्यायाम मंदिर* के मैदान में अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नागरिकों को आग से बचाव एवं आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले विभिन्न सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा आग बुझाने का *लाइव डेमो* भी प्रस्तुत किया गया। डेमो का नेतृत्व *मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज बहादुर राय* ने किया !

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा* एवं *विशिष्ट अतिथि रामवीर सिंह* रहे। कार्यक्रम की *अध्यक्षता बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री श्री नरोत्तम दास अग्रवाल* ने की।

प्रशिक्षण के दौरान संस्था की बिल्डिंग में लगी आग, गैस सिलेंडर में आग तथा अन्य स्थानों पर आग लगने की स्थिति में बचाव एवं उसे बुझाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। अग्निशमन कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर डेमो के माध्यम से आग पर काबू पाना सिखाया, बिल्डिंग में लगी आग में अगर कोई व्यक्ति या बच्चा फंस है तो उसे किस तरह निकाला जाता है यह भी एक डेमो के माध्यम से बताया गया !

 

इस अवसर पर *बुंदेलखंड सेवा मंडल के उपाध्यक्ष एवं महारानी लक्ष्मीबाई बाल मंदिर के अध्यक्ष संजय पटवारी, पर्यवेक्षक गजानन खानवलकर, इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रभात सक्सेना, बाल मंदिर की प्रबंधक श्रीमती के.के. गुप्ता, चुन्नीलाल अग्रवाल, संतोष गुप्ता, शांतनु घोष, धर्मेंद्र कुशवाहा, राजेश राय, श्रीमती माला मेहरोत्रा, अरविंद ओझा* सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का *संचालन एवं आभार ज्ञापन सुश्री अंजना तिवारी* ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here