Home Uncategorized फैशन एवं ग्रांड अवॉर्ड शो में डांसर खुशी शेख ने किया कलाकारों...

फैशन एवं ग्रांड अवॉर्ड शो में डांसर खुशी शेख ने किया कलाकारों को प्रोत्साहित

62
0

झांसी। छुपी हुई कला को बड़े पर्दे पर ले जाने का प्रयास कर रही आर एल बी इवेंट कम्पनी के फैशन एवं ग्रांड अवॉर्ड शो में आई चीफ गेस्ट बनी मशहूर मॉडल/डांसर खुशी शेख ने कलाकारों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने मंच पर अपने डांस की प्रस्तुति भी दी।

आर एल बी इवेंट शो के तत्वावधान में बस स्टैंड स्थित टैलेंटेड/फैशन/ एंड ग्रांड अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। जिसमें ब्यूटी पार्लर, नृत्य, महिला आदि से जुड़ी महिलाओं को मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का मौका दिया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक समिधा पुरोहित, मानसी पटेल ने बताया कि यह आयोजन नारी सशक्तिकरण को लेकर किया जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी जागरूक बनाने ओर उनके अंदर छिपे हुनर को बड़े मंच पर लाकर उन्हें सम्मानित करने के लिए वह इस प्रकार के आयोजन करती रहती है। इसी क्रम उन्होंने यह आयोजन आज किया है। जिसमें कई प्रतिभाओं को डांसर/ मॉडल खुशी शेख ने सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here