
झाँसी। अटल सेवा संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की फेहरिस्त में एक ओर कड़ी जोड़ कर गरीब असहाय परिवार की बेटी की शादी के लिए 21 हजार की नकद राशि के साथ गृहस्थी का सामान भेंट किया।
अटल सेवा संस्था द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह को सकुशल कराने के लिए सामूहिक सहयोग से ₹21,000 की नगद राशि और गृहस्थी आवश्यक सामान और उपहार भेंट किए गए। संस्था के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह भुसारी ‘बिट्टू’ ने बताया कि संस्था अटल परिवार के सभी सदस्यों, मातृशक्ति (महिलाओ) ने भी अपना योगदान दिया है और अटल संस्था के सभी सदस्यों ने बिटिया के सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की और आशीर्वाद दिया। इस तरह के योगदान आगे भी रहेगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

