Home Uncategorized पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से की बेटी के खिलाफ अफवाह फैलाने...

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से की बेटी के खिलाफ अफवाह फैलाने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग 

123
0

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इधर झांसी से पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बेटी के खिलाफ अफवाह फैलाने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

आपको बता दे कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई थी। जिसको लेकर अखिलेश यादव सहित सभी ने कड़ी टिप्पणी करते हुए निंदा की थी। यह अफवाह राजनीति में भूचाल सा ले आई। इधर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ गत रोज उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए बेटी पर गलत टिप्पणि ओर अपमान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। इधर कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की कड़ी निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से अफवाह फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here