Home Uncategorized खत्री सभा के चुनाव अधिकारी होंगे सूरज मलिक

खत्री सभा के चुनाव अधिकारी होंगे सूरज मलिक

42
0

 

झांसी। खत्री सभा झांसी के रजिस्टर्ड के पांच वर्ष पूर्ण होने पर आगामी नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2026 से वर्ष 2030 की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए रूपरेखा तैयार कर चुनाव अधिकारी सूरज मलिक को नियुक्त किया गया है।

खत्री सभा के अध्यक्ष विजय खन्ना एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 से 2030 तक की खत्री सभा की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारी भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर्ड मैनेजर सूरज मलिक को मुख्य ओर सहायक चुनाव अधिकारी कन्हैया कपूर, तथा प्रकाश राज वादा को नियुक्त किया गया है। उन्होंने जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जल्द ही चुनाव की तिथि घोषित कर चुनाव कराने की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here