Home Uncategorized फरार सटोरियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस स्वाट, टीम ने सराफा...

फरार सटोरियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस स्वाट, टीम ने सराफा बाजार सहित कई स्थानों के पर दबिश

99
0

 

झांसी। आईपीएल क्रिकेट ऑन लाइन के सट्टे में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में स्वाट, शहर कोतवाली ओर चिरगांव थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सराफा बाजार सहित आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस की संयुक्त टीम ने झांसी ही नहीं आस पास के इलाकों में भी ताबड़तोड़ दबिश दी। देर रात तक पुलिस टीम की दबिश जारी थी, जिससे माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।

आपको बता दे कि ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा के मामले में पुलिस पर प्राण घातक हमला करने के आरोप में नवाबाद थाना पुलिस ने शुभम उपाध्याय, सहित उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया था। इस ऑन लाइन सट्टा के संगठित गिरोह में सौ करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय सहित भाजपा के पार्षद पति पप्पू यादव, ओर पंकज राय का भी नाम प्रकाश में आया था। पुलिस टीम ने भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन भाजपा पार्षद पति पप्पू यादव उर्फ चिकना ओर पंकज राय की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इनकी गिरफ्तारी के लिए थाना शहर कोतवाली पुलिस, चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर सहित स्वाट टीम को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देशन में आज स्वाट, चिरगांव ओर कोतवाली पुलिस ने सराफा बाजार सहित आरोपियों के घरों पर दिन भर ताबड़तोड़ दबिश दी। साथ ही झांसी के आस पास आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here