झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पीड़ित का मकान का कब्जा दखल कराया। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर तीखी बहस हुई। हालांकि भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शान्ति व्यवस्था कायम रही।जीवन तिराहा निवासी नासिर खान का न्यायालय में वर्ष 2003 से मुबारक अली से मिशन कंपाउंड स्थित निवास को लेकर मुकदमा चल रहा था। इस दौरान नासिर खान ने न्यायालय को बताया था कि मुबारक अली उनके मिशन कंपाउंड स्थित वाले निवास में किराएदार थे उन्होंने फर्जी कूट रचित दस्तावेजों के सहारे प्रदीप साहू और श्रीमती एस मालिक को रजिस्ट्री कर दी थी और मुबारक अली चले गए थे, प्रदीप साहू और श्रीमती एस मालिक को कब्जा गलत तरीके से कब्जा दे दिया था। इस संबंध में विपक्ष की और से भी पैरवी करते हुए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी की गई। लेकिन अंत में न्यायालय ने फैसला नासिर खान के पक्ष में सुनाया। आज थाना सीपरी बाजार पुलिस न्यायालय के आदेश पर नासिर को उक्त मकान का कब्जा दखल कराया। इस दौरान दूसरे पक्ष से जमकर बहस हुई। वही दूसरे पक्ष ने डायल 112 को सूचना देते हुए बताया कि उक्त मकान का ऊपरी मंजिल के मकान उन्हीं के नाम पर है, उन्हें इसमें कब्जा दिलाया जाए। पुलिस ने उक्त पक्ष को न्यायालय का आदेश लाने के लिया कहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
