शारदीय नवरात्रि के पर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के विशेष अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता रैली का आयोजन

झांसी। सोमवार को शारदीय नवरात्रि 2026 के पर्व पर ‘मिशन शक्ति फेज-6’ अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त झाँसी बिमल कुमार दुबे द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई किले से हरी झंडी दिखाकर जन-जागरूकता रैली को रवाना किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार की उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री सिमरन सिंह, सीओ रामवीर सिंह,क्षेत्राधिकारी कार्यालय मुकेश कुमार तथा क्षेत्राधिकारी महिला अपराध श्रीमती आसमा वकार के नेतृत्व में महिला पुलिस बल द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया।*जन-जागरूकता रैली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई किले से प्रारंभ होकर जीवनशाह तिराहा एवं इलाइट चौराहा होते हुए महिला थाना, पुलिस लाइन परिसर में समाप्त हुई। रैली में श्रीमती रति वर्मा (जिला विद्यालय निरीक्षक), डॉ. सुश्री नीति शास्त्री (राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाज सेविका), श्री अशोक अग्रवाल (सदस्य परिवार परामर्श केंद्र), डॉ. श्रीमती आसमा खान (प्रवक्ता सूरज प्रसाद राजकीय बालिका विद्यालय) सहित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीकी नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरजू प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज तथा पं. कृष्ण शर्मा कन्या इंटर कॉलेज सहित 10 बालिका विद्यालयों की 150 से अधिक छात्राओं एवं एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।*रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिसकर्मियों, गणमान्य नागरिकों एवं छात्राओं द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही, नागरिकों, महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।*अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास कायम करना है। झाँसी पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा जनपद में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *