Home Uncategorized गंदगी, आपत्तिजनक सामग्री दुकान के सामने फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी...

गंदगी, आपत्तिजनक सामग्री दुकान के सामने फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी के साथ मारपीट

48
0

 

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उन्नाव बालाजी रोड स्थित नवीन गल्ला में दुकान के आगे गंदगी ओर आपत्तिजनक सामग्री फेंकने का विरोध करने पर व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

लक्ष्मीपुरम कॉलोनी निवासी व्यापारी सुभाष साहू ने थाना सीपरी बाजार को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम भोजला स्थित नवीन गल्ला मंडी में उसकी गल्ले की ए 34 नंबर की दुकान है। काफी समय से पड़ोसी दुकानदार अपने नौकरों के साथ मिलकर आए दिन रात को शराब की खाली बोलते, मांस की हड्डियां ओर आपत्तिजनक सामग्री उसकी दुकान पर फेंक देता है, सुबह जब दुकान खोलने जाते है तो गंदगी देख कई बार पड़ोसी दुकानदार को उलाहना दिया लेकिन वह हर बार गाली गलौज ओर मारपीट पर आमादा हो जाता है। व्यापारी सुभाष ने बताया कि 20 अप्रैल को पड़ोसी दुकानदार ने फिर उसकी दुकान पर देर रात शराब की खाली बोतल ओर मास की हड्डियां सहित आपत्तिजनक सामग्री फेंकी। सुबह दुकान खोलने जाने पर गंदगी देख पड़ोसी को उलाहना दिया तो पड़ोसी दुकानदार अपने नौकरों ओर साथियों के साथ आया ओर गंदी गंदी गालियां देते हुए लात घुसो से उसकी मारपीट कर सर पर खाली बोतल मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here