Home Uncategorized भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर 23 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर 23 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

215
0

 

झांसी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठवीं बार कायस्थ सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर 23 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार को स्थानीय स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कायस्थ सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरिकृष्ण सक्सेना, मुख्य संरक्षक सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी जिसे गंगा सप्तमी कहा जाता है, ओर इस दिन पाप पुण्य का लेखा रखने वाले भगवान आदिदेव चित्रगुप्त महाराज का प्राकट्योत्सव हुआ था। जिसे हम सभी समाज के लोग भगवान आदिदेव चित्रगुप्त महाराज की जयंती के रूप में मनाते चले आ रहे है। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को दोपहर एक बजे भगवान चित्रगुप्त जी की विशाल शोभायात्रा ज्योति स्कूल लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के पास से शुभारंभ होगी। शोभायात्रा नरिया बाजार, गांधीघर टपरा, मालीनो का चौराहा होते हुए, मानिक चौक, चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा से होते हुए समस्त जनमानस को आनंदित करते हुए शहर कोतवाली के पास पहुंच कर समाप्त होगी। उन्होंने विशाल शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए अपने समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here