Home Uncategorized भाजपा युवा मोर्चा ओर महिला मोर्चा ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव का...

भाजपा युवा मोर्चा ओर महिला मोर्चा ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव का पुतला जलाया

78
0

झांसी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा युवा मोर्चा ओर महिला मोर्चा ने पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ओर महिला मोर्चा के तत्वावधान में बीकेडी चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर अखिलेश यादव ओर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जिसमे महिलाओं को सामान्य रूप से पुरुषों की बराबरी पर खड़ा करने के लिए जो काम केंद्र की मोदी ओर प्रदेश की योगी सरकार करने जा रही थी, जिसको धराशाई करने का काम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया है। जिसका कडा विरोध जताते हुए उनका पुतला जलाया गया है। इस दौरान चित्रा सिंह, कविता शर्मा, रानू देवलिया, देवेंद्र दुबे सहित सैकड़ों भाजपाई उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here