
झांसी। भाजपाइयों के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन ओर अखिलेश राहुल के पुतला दहन को लेकर आज कांग्रेस के यूथ ओर सपा युवजन सभा ने मुख्यमंत्री का पुतला बनाकर वीडियो वायरल कर चेतावनी दी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एड. गौरव जैन, प्रवक्ता कांग्रेस, एवं समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष एड. विश्व प्रताप सिंह ब दीपक शिवहरे (प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मध्य)ब डॉ रघुवीर चौधरी ने अपने साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कचहरी चौराहे पर योगी-मोदी सरकार के खिलाफ विरोध स्वरूप पुतला दहन की योजना बनाई।
इस योजना की भनक लगते ही सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस एवं समाजवादी युवजनसभा जिलाध्यक्ष व नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाया गया तथा आश्वासन देते हुए 2 दिन का समय जांच के लिए मांगा। साथ ही समाजवादी युवाजन सभा ओर यूथ कांग्रेस ने मांग करते हुए पुलिस से कहा कि जिन लोगों ने अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया है, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाए।
समाजवादी युवजनसभा जिलाध्यक्ष एड विश्व प्रताप सिंह नें पुतला दहन बाले स्थान पर पहुंचकर पुतले के साथ का वीडियो जारी कर चेतावनी देते हुए कहा कि
कि यदि निर्धारित 2 दिनों के भीतर इस प्रकरण में FIR दर्ज नहीं की जाती है, तो कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जनपद में हर गांव गाली गाली सेकड़ो की तादात में जहाँ भी संभव होगा, विरोध स्वरूप पुतला दहन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः प्रशासन की होगी।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि या तो इस मामले में शीघ्र FIR दर्ज कर न्याय सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा हमें भी समान रूप से लोकतांत्रिक विरोध करने की अनुमति दी जाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

