Home Uncategorized स्टेटिक जनरल यूनिट खोसरी ई ऑक्शन ठेके में गड़बड़ी का आरोप लगाकर...

स्टेटिक जनरल यूनिट खोसरी ई ऑक्शन ठेके में गड़बड़ी का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग

42
0

 

झांसी। झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर प्लेट फॉर्म सात स्टेटिक यूनिट खेसरी का ठेका ई ऑक्शन में डाले गए टेंडर फर्म में गड़बड़ी का आरोप।लगाकर रेल मंत्रालय से शिकायत की गई है। आरोप लगाया है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान जो नियम शर्ते लागू की गई थी टेंडर होने के बाद जिस फर्म को टेंडर मिला है उसे लाभ अर्जित कराने के लिए शर्त नियम लागू बदल दिए गए है।

सीपरी बजार के ग्वाल टोली निवासी पुखराज यादव ने प्रधानमंत्री ओर रेल मंत्रालय को।पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर सात स्टेटिक जनरल यूनिट खेसरी का ठेका ई ऑक्शन के माध्यम से छ मार्च को किया गया था। जिसमें टेंडर फर्मों में कुछ अधिकारियों की मिली भगत से गड़बड़ी की गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि टेंडर से पहले जो शर्त नियम दिए गए थे टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिस फर्म को टेंडर मिला उसे लाभ दिलाने के लिए नियम विरुद्ध शर्त नियम बदल दिए गए। जो खान पान सामग्री बिक्री के लिए शर्त थी उन शर्तों को टेंडर के बाद बदल दिया गया है। नियम विरुद्ध तरीके से सामग्री की बिक्री हो रही है। उन्होंने रेल मंत्रालय ओर प्रधानमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here