Home Uncategorized मुझसे पढ़ाई नहीं हो पा रही अब में दूर जा रहा हूं...

मुझसे पढ़ाई नहीं हो पा रही अब में दूर जा रहा हूं लिखकर लापता हुआ छात्र

94
0

झांसी। 14 वर्षीय छात्र अपने घर से कल शाम रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच पड़ताल के दौरान उसकी स्कूल की मिली एक बुक में उसने लिखा कि मुझसे पढ़ाई नहीं हो पा रही अब में बहुत दूर जा रहा हूं। छात्र के लापता होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक थाना सीपरी बाजार के आवास विकास शिव मंदिर के पास निवासी 14 वर्षीय जय राजन शर्मा अपने घर से मंगलवार की देर शाम लापता हो गया। कभी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने देर रात थाना सीपरी बाजार पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने हर जगह छात्र की तलाश की लेकिन उसका कही कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ओर परिजनों ने जब उसका स्कूल बैग की छानबीन की तो उसमें एक कॉपी निकली। जिस पर लिखा था कि मुझसे अब पढ़ाई नहीं होती, इसलिए अब में बहुत दूर जा रहा हूं। साथ ही छात्र ने नीचे एक रोता हुआ इमोजी बनाया हुआ है। सीपरी बाजार पुलिस छात्र की तलाश कर रही है। इधर छात्र के घर से अचानक चले जाने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here