झांसी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जिसमें एक रक्सा ग्राम पंचायत की बीस हजार से अधिक आबादी बिना पानी के दो सप्ताह से तरस रही, पाइप लाइन सही कराने को लापरवाह से कई बार अनुरोध करने के बाद भी पानी की पाइप लाइन सही नहीं कराई गई। जिसके चलते ग्राम प्रधान को आक्रोश आ गया ओर फोन पर संबंधित से अनुरोध स्वीकार न करने पर उसे रगड़ने तक की बात कह डाली। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।
आपको बता दे कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत दो पाइप लाइन पानी की रक्सा ओर सिजवाह ग्राम डाली गई थी। जिसे ओवर ब्रिज निर्माण की कार्यदाई संस्था द्वारा लापरवाही से कार्य करते हुए कई टूट गई। जिसके चलते कई दिनों तक संबंधित से पानी की पाइप लाइन जोड़कर चालू करने का अनुरोध किया गया। लेकिन हठधर्मि के चलते लापवाह कार्यदाई संस्था द्वारा टूटी पाइप लाइन नहीं जोड़ी गई। ग्राम प्रधान रक्सा राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा संबंधित कार्यदाई संस्था के मैनेजर से फोन पर वार्ता कर बताया कि उनके यहां बीस हजार से अधिक की आबादी है ओर आप लोगों द्वारा लापरवाही से कार्य कर पानी की पाइप लाइन तोड़ दी जिसके चलते दो सप्ताह से क्षेत्र में नलों में पानी नहीं आ रहा। लोगों को अपना जीवन यापन करने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा। ग्राम प्रधान के आग्रह के बावजूद लापवाह ने तमाम नियम कानून बता दिए जिस पर अपने क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान न होने पर ग्राम प्रधान आक्रोशित हो गया ओर लापरवाह को फोन पर पाइप लाइन सही न करने पर रगड़ने तक की धमकी दे डाली। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

