Home Uncategorized साइबर अपराध के खिलाफ झांसी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सात गिरफ्तार, विदेशी...

साइबर अपराध के खिलाफ झांसी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सात गिरफ्तार, विदेशी करेंसी को भारतीय करंसी में बदलते थे, 25 दिन में 35 करोड़ से अधिक की ठगी, करोड़ों का ट्रांजेक्शन पकड़ा

569
0

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में ऑन लाइन सट्टा माफिया ओर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही कार्यवाही के निर्देशन में प्रेमनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन जालसाजों का गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन ओर ढेरों एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक सहित बैंक खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन पकड़ा है। पुलिस ने बैंक खातों में पड़ी करोड़ों की रकम को फ्रिज करा दिया है। साथ ही इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

मंगलवार को प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे, उपनिरीक्षक रवि कांत पुलिस टीम के साथ अपराधियों की धर पकड़ में लगे थे तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने स्कूल पुरा निवासी रागीब अहमद, मिशन कंपाउंड निवासी सनी अमराया, पुलिया नंबर नौ पानी की टंकी निवासी सोहिल खान, महावीरन नगरा निवासी अनुभव सिंह, ईसाई टोला निवासी दानिश खान उर्फ नूर, सौरभ विश्वकर्मा, ईसाई टोला निवासी देवेश कुमार गौतम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, 37.20लाख का ट्रांजेक्शन फ्रिज। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी ध्रुव द्वारा चाइनीज वेबसाइटों एव ऑन लाइन गेम के माध्यम से साइबर ठगी कर विभिन्न बैंक खातों में ठगी का पैसा मंगवाता था। गिरोह का सदस्य रागीब इंडोनेशिया की मोबाइल सिम के माध्यम से बैंक खातों को किराए पर लेकर उपलब्ध करवाता था। यह पूरा गिरोह लोगों को ऑन लाइन गेम ओर रिचार्ज का झांसा देकर उनके साथ ठगी करते थे। इनके गिरोह के एक सदस्य सलाम यू एस डी टी में आए पैसों को परिवर्तित कर विभिन्न बैंक खातों में भेजता था। इस गिरोह के तीन सदस्य हर्ष, ध्रुव, सलाम की पुलिस टीम तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, बरामद, अलग अलग बैंक खातों में जमा चार करोड़ 35 लाख 64 हजार 29 रुपए की रकम फ्रिज होल्ड कराई, इनके द्वारा 37 लाख बीस हजार का ट्रांजेक्शन की डिटेल्स मिली पुलिस को, आईडीबीआई बैंक खाते में 43 लाख 437हजार की राशि फ्रिज कराई गई। 114 बैंक खाते पासबुक मिले पुलिस को जिन पर पुलिस अभी छानबीन कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here