Home Uncategorized ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा में फरार हाथरस निवासी बर्खास्त सिपाही ने न्यायालय...

ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा में फरार हाथरस निवासी बर्खास्त सिपाही ने न्यायालय में किया समर्पण, भेजा गया जेल

82
0

झांसी। रॉयल सिटी सट्टा सिंडिकेट में जुड़े उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त हुआ सिपाही रजत सिंह ने आज न्यायालय में समर्पण कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दे कि बीते दिनों रॉयल सिटी में पकड़े गए ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय ओर स्वाट टीम के पूर्व सिपाही रजत कुमार निवासी सादाबाद हाथरस का नाम सामने आया था। साथ ही नवाबाद थाना में दर्ज ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा में भी सिपाही रजत का नाम आया था। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया था। पुलिस की टीम लगातार रजत की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस के दबाव के चलते बर्खास्त सिपाही रजत कुमार ने आज न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here