
झांसी। सदर बाजार झांसी जिला झांसी मिशन शक्ति टीम उप निरीक्षक पूजा सोलंकी, महिला आरक्षी पूजा, महिला आरक्षी छाया, महिला आरक्षी अवंतिका व महिला आरक्षी नव्या द्वारा गांव भट्टा गांव थाना क्षेत्र सदर बाजार जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को स्वाबलंबन एवं सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विधवा पेंशन , सुमंगला योजना बाल कल्याण योजनाओं ,बाल मजदूरी न कराने आदि के बारे में व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर – 1090 वूमेन पावर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन , 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध , 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड , fraud call , अनचाहे लिंक, आदि व नो हेलमेट नो फ्यूल आदि की जानकारी दी गई व साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया व पंपलेट वितरित किए गए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

