
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की प्रथम सिंहासन पर बैठी प्रतिमा को रानी लक्ष्मी बाई पार्क में स्थापित करने के लिए शासन, प्रशासन ओर जन प्रतिनिधियों द्वारा सहमति प्रदान करने के बाद भी प्रतिमा स्थापित करने के लिए पार्क का दरवाजा नहीं खोलने पर लोगों में भारी आक्रोश दिखा। सभी लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन जारी कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाई।
कर्मयोगी संस्था द्वारा जनपद के जन प्रतिनिधियों, प्रशासन ओर शासन से रानी लक्ष्मी बाई में वीरांगना रानी की प्रथम सिंहासन वाली प्रतिमा स्थापित कराने की अनुमति मांगी थी। सभी से अनुमति प्रदान होने के बाद प्रतिमा को बनवा कर आज मंगवाया गया। प्रतिमा को लेकर कर्मयोगी संस्था के लोग सुबह पार्क पहुंचे। जहां पार्क के मैंन दरवाजा नहीं खोला गया। जिस पर सभी ने नगर निगम केे प्रति रोष व्यक्त किया ओर वही धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि जब तक प्रतिमा पार्क के अंदर स्थापित नहीं की जाएगी वह नहीं उठेंगे। सूचना पर भारी पुलिस बल सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अभी नगर निगम अधिकारियों से वार्तालाप जारी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

