Home Uncategorized शराब के नशे में की थी नेपाल ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की...

शराब के नशे में की थी नेपाल ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या, हुआ गिरफ्तार

139
0

झांसी। बीते दिनों चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अतपेई में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले आरोपी पत्नी को आज चिरगांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने शराब के नशे में झगड़ा होने पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया था।

जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना क्षेत्र के अतपेईं गांव में 4 अप्रैल को नेपाल सिंह यादव ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण शराब के नशे में पारिवारिक विवाद के चलते बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज आरोपी नेपाल सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि आरोपी शराब के नशे का आदि था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी मजदूरी करता था नहीं पत्नी ओर बच्चे मजदूरी करते थे, उन्हीं से पैसा लेकर शराब पीकर विवाद करता था। घटना वाले दिन भी शराब के नशे में विवाद हो गया जिसके चलते नेपाल सिंह ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here