Home Uncategorized डैम में डूबे एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

डैम में डूबे एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

62
0

झांसी। डैम में डूबे सपने: दो घरों के इकलौते चिराग बुझ गए, कोचिंग का बहाना बनाकर गए,डैम में डूबे छात्र,सर्च आपरेशन जारी हो गया। पुलिस ने आज सुबह एक युवक का शव बरामद कर लिया। वही दूसरे की आज चौबीस घंटे बाद भी तालाश जारी है।

रक्सा थाना क्षेत्र स्थित गड़िया रेलवे डैम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पिकनिक मनाने पहुंचे चार छात्र हादसे का शिकार हो गए। सभी छात्र माउंट लिट्रा जी स्कूल के बताए जा रहे हैं। जो कोचिंग जाने का बहाना बनाकर घर से निकले थे और बाइक से सीधे डैम पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि चारों छात्र नाव में सवार होकर डैम के बीच पहुंच गए थे, तभी अचानक नाव असंतुलित हो गई और पानी में डूबने लगी। मौके पर मौजूद कल्लू केवट नामक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए दो छात्रों- श्रवण तिवारी और वेदांत चंद्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

लेकिन दो अन्य छात्र, वेदांश यादव और आतिभ मंसूरी गहरे पानी में समा गए और लापता हो गए। बताया जा रहा है कि डूबे दोनों छात्र अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे, जिससे परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं लग सका। वही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आज सुबह आतीब मंसूरी का शव बरामद कर लिया तथा वेदांश यादव की अभी पुलिस तलाश कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here