झांसी। भारतीय जनता पार्टी की महानगर कार्यसमिति की जारी हुई सूची में चिरगांव थाना से हिस्ट्रीशीटर की सूची में पांच ए के व्यक्ति का नाम शामिल किया गया। चिरगांव थाना के हिस्ट्रीशीटर को पदाधिकारी बनाया गया है।
खबर सूत्रों से आपको बता दे कि अभी हाल ही माह मार्च में भारतीय जनता पार्टी की जारी हुई कार्यसमिति की सूची को लेकर कई भाजपाई मुंह बनाए बैठे है। ऐसे में सूची में शामिल नामों में कुछ नाम पर मन ही मन आपत्ति भी जता रहे लेकिन कह नहीं पा रहे है। सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की जारी हुई कार्यसमिति की सूची में चिरगांव के एक ऐसे व्यक्ति को पदाधिकारी बनाया गया है, जो खुद चिरगांव थाना से हिस्ट्रीशीटर है, ओर उसका थाना में एचएस संख्या पांच ए में टॉप पर नाम है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

