
झांसी। नववर्ष 2026 के स्वागत में सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “प्रयास : सभी के लिए” द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय नववर्ष स्वागत संध्या समारोह का आयोजन होटल सनराइज में भारतीय संस्कृति एवं सनातन परम्पराओं की अनुपम छटा के साथ किया गया।
समारोह संस्था के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा की अध्यक्षता में एवं संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर सभी सहभागियों का पारम्परिक रूप से रामानंदी तिलक लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ समारोह का विधिवत प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं भारतीय परम्पराओं के जीवन में महत्व विषय पर एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी एवं परम्परागत वेशभूषा आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसने पूरे वातावरण को उल्लास, संस्कार और उत्साह से भर दिया।
सभी प्रतिभागी युगलों ने भारतीय परम्पराओं पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
इस अवसर पर निधि–विवेक अग्रवाल को ‘स्मार्ट कपल’ के रूप में चयनित किया गया। विजेता युगल को पुरस्कार स्वरूप भारतीय परम्पराओं एवं उनके महत्व पर आधारित एक विशेष उपहार भेंट किया ।
कार्यक्रम के अगले चरण में नृत्य, गीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने संध्या को स्मरणीय बना दिया।
विशेष आकर्षण के रूप में पौराणिक विषय संदर्भों पर आधारित हाउजी खेल को बिल्कुल नए और अभिनव अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया, जिसका यह प्रयोग संस्था द्वारा प्रथम बार किया गया। इस अनूठे प्रयास का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर, खेल–खेल में भारतीय सनातन परम्पराओं, पौराणिक पात्रों एवं धार्मिक ज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। यह प्रयोग पारम्परिक हाउजी से पूर्णतः हटकर, नवीन विचारधारा और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा हुआ था, जिसे सभी सहभागियों ने अत्यन्त उत्साहपूर्वक सराहा। मनोरंजन और ज्ञान का यह समन्वय पूरी तरह सफल रहा और कार्यक्रम की विशिष्ट पहचान बन गया।
और सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम का सफल संयोजन श्वेता ब्रजेश बड़ौनिया एवं साधना लखन पटवारी द्वारा किया गया।
समारोह में प्रमुख रूप से
अल्का–मनमोहन गेड़ा, रेखा–रामबाबू शर्मा, रेखा–रामकुमार लोईया, कुमकुम–के.डी. गुप्ता, सरिता–अशोक अग्रवाल, प्रीति–राकेश मेहरोत्रा, अंजू–ऋषि लोईया, रीता–विजय सेठ, सुरक्षा–विलास गुप्ता, आराधना–आर.पी. मोदी, ऋतु–सुभाष पुरवार, मुक्ता–मनोज अरोरा, निधि–विवेक अग्रवाल, निशा–नवीन श्रीवास्तव, किरण–महेन्द्र कुचिया, ज्योति–अनिल श्रीवास्तव, ऊषा–भरत सेठ, अल्का–विनय व्यास, नमिता–सुनील गुप्ता, अनीता–अजीत अग्रवाल, माया–राजेन्द्र पटवारी, ज्योति–अशोक ओमहरे, मोना–राजीव अग्रवाल, नंदिता–रविन्द्र रूसिया, कविता–नवीन माहेश्वरी, मधु–सोहन मोदी, दीप्ति–अमित माहौर, संध्या–मनीष सेठ सहित राजेन्द्र अग्रवाल (रज्जू), एच.एन. शर्मा, महेन्द्र दीवान, अखिलेश गुप्ता, सुन्दर ग्वाला, रामकुमार यादव, बी.पी. नायक, राजेन्द्र शर्मा, देवेश मिश्रा, रामकुमार अग्रवाल, विजय कुमार खरे, महेश चन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, सुशील तिवारी, रतनलाल पाण्डेय, राजेश गुप्ता आदि संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, सहभागियों एवं संयोजिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

