Home Uncategorized पूर्व विधायक से रिमांड पर पुलिस ने किए पंद्रह हजार बरामद

पूर्व विधायक से रिमांड पर पुलिस ने किए पंद्रह हजार बरामद

374
0

 

झांसी। डकैती ओर रंगदारी के आरोप में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पंद्रह हजार रूपये की बरामदगी कर ली है। देर शाम रिमांड खत्म होने से पहले पुलिस पूर्व विधायक को जिला कारागार में दाखिल कर आई।

सोमवार की सुबह दस बजे मोठ थाना पुलिस, स्वाट टीम जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की जेल से रिमांड पर लेकर मोठ थाना लेकर पहुंची। यहां उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस पूर्व विधायक को उनके निवास बुढ़ावली ले गई। जहां पुलिस ने छानबीन करते हुए पूर्व विधायक की निशानदेही पर डकैती के पंद्रह हजार रुपए बरामद कर लिए। इसके बाद पुलिस टीम पूर्व विधायक को बापू निवास ले गई। जहां पूछताछ के बाद मोठ थाना लेकर आई। यहां कई घंटे घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद पूर्व विधायक को पुलिस बल के साथ रिमांड समय समाप्त होने से पहले जिला कारागार में छोड़ गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ओर उनके साथियों पर माह नवंबर में मोठ थाना में 32 हजार रुपए की डकैती ओर बीस लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पूर्व विधायक में विशेष न्यायाधीश एमपी एम एल कोर्ट में सरेंडर किया था। डकैती की रकम बरामदगी को लेकर पुलिस ने गत दिवस न्यायालय से रिमांड मांगा था। न्यायालय ने शनिवार को आदेशित करते हुए सोमवार को आठ घंटे की सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक की रिमांड की अनुमति दी थी। न्यायालय के आदेश पर आज सुबह पुलिस ने पूर्व विधायक को जेल से रिमांड पर लिया था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here