Home Uncategorized विक्रमपुरा में भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 अप्रैल से स्वामी रामकृष्ण वाल व्यास...

विक्रमपुरा में भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 2 अप्रैल से स्वामी रामकृष्ण वाल व्यास महाराज होंगे कथा व्यास 

164
0

गुरसरांय। गुरसरांय ब्लॉक के ग्राम विक्रमपुरा सानी में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है 9 अप्रैल को प्रसाद वितरण एवं भण्डारा होगा। भागवत कथा के आयोजक भाजपा नेता प्रकाश नारायण अड़जरिया ने बताया कि 2 अप्रैल को भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जायेगी उन्होंने बताया कि भागवत कथा व्यास श्री धाम वृन्दावन के पं श्री स्वामी रामकृष्ण वाल व्यास महाराज जी ( वकायन) होंगे जो प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भागवत कथा का रसपान करायेंगे। उन्होंने बताया कि कथा यजमान जाने माने कर्मचारी नेता पण्डित सुरेश कुमार अड़जरिया व श्रीमती माया देवी अड़जरिया होंगे। उधर बरिष्ठ पत्रकार रामसेवक अड़जरिया ने सभी ग्राम वासियों व शुभ चिंतकों व धर्म प्रेमियों से भागवत कथा मे शामिल होने का अनुरोध किया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here