
झांसी। लगातार मोबाइल गुम होने की दर्ज हो रही सूचनाओं को गंभीरता से लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने स्वाट ओर सर्वेलेंस टीम को सभी खोए हुए मोबाइल बरामद करने के निर्देश दिए थे।
एसएसपी के निर्देशन में लगी स्वाट ओर सर्वेलेंस टीम ने 126 कीमती मोबाइल बरामद कर लिए जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई गई। एसएसपी ने आज पुलिस लाइन में सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके मोबाइल उन्हें सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

