Home Uncategorized बैटरी कार के विरोध में फिर धरने पर बैठे कुली, पूर्व मंत्री...

बैटरी कार के विरोध में फिर धरने पर बैठे कुली, पूर्व मंत्री सहित कई संगठन आए समर्थन में

93
0

झांसी। बैटरी कार संचालित होने से खुद पर आर्थिक संकट बताकर बैटरी कार का केवल दिव्यांगों, बुजुर्गों को ही सुविधा दी जाए न कि पार्सल को लाने ले जाने में लगाया जाए। रेलवे स्टेशन पर कुलियों के प्रदर्शन हड़ताल की सूचना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई लोग मौके पर पहुंच कर कुलियों का समर्थन किया।

सोमवार को कुली यूनियन के अध्यक्ष गोलू ठाकुर के नेतृत्व में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर कुली हड़ताल पर चले गए। उन्होंने स्टेशन के प्लेट फॉर्म पर धरने पर बैठ कर बैटरी कार का विरोध किया। उन्होंने बताया कि बैटरी कार स्टेशन पर संचालित होने से कार संचालक दिव्यांगों ओर बुजुर्गों को सेवा देने के अलावा पार्सल माल ढोने का कार्य कर रही। जिसके चलते कुलियों को रोजगार नहीं मिल रहा जिससे उन्हें आर्थिक संकट आ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी वह लोग धरना प्रदर्शन कर चुके ओर ज्ञापन भी दे चुके है। लेकिन उसके बाद भी उनकी मांग नहीं मानी जा रही। आज कुलियों के धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय सहित कई संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। इधर सूचना पर रेलवे प्रशासन भी पहुंच गया ओर कुलियों से वार्ता जारी कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here