Home Uncategorized हॉकी के जादूगर की 46 वी पुण्यतिथि पर हीरोज ग्राउंड में होंगे...

हॉकी के जादूगर की 46 वी पुण्यतिथि पर हीरोज ग्राउंड में होंगे कार्यक्रम

119
0

 

झांसी। हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की 46वीं पुण्यतिथि शिद्दत के साथ उनके समाधि स्थल हीरोज मैदान पर 3 दिसंबर को को मनाई जाएगी।भारतीय हॉकी के महानायक जिन्होंने कभी चांद की रोशनी में नंगे पांव खेलते हुए हीरोज मैदान पर हॉकी खेल में महारथ हासिल कर ध्यान सिंह से ध्यानचंद और उसके बाद आजादी से पहले 1928,1932,1936 ओलंपिक खेलो में पहली बार स्वर्ण पदकों की हैट्रिक जड़ कर हॉकी के जादूगर बने।

उसी मैदान पर हॉकी के महानायक के समाधि स्थल पर जानेमाने डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार,राज्य सभा टी.वी.सहित आज तक और कई मुख्य चैनलों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले राजेश बादल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर जादूगर फिल्म का अवलोकन कराने के बाद झांसी के प्रशासनिक अधिकारियों, प्रबुद्धजनों,खेल प्रेमियों से संवाद भी करेंगे,उनके साथ उनके साथ वरिष्ठ खेल पत्रकार,प्रशासक,लेखक मनीष कुमार भी उनका साथ देते नजर आएंगे। इस अवसर पर बेंगलूर के एम रमेश सुराना झांसी के उन हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान भी करेंगे जिन्होंने झांसी की धरा का नाम अपने हॉकी खेल से विश्वपटल पर मेजर ध्यानचंद की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अंकित कराया है।

आप सभी झांसी के ऐतिहासिक हीरोज मैदान पर 3 दिसंबर की शाम 4.30 बजे झांसी शहर एवं देश का सम्मान समूचे विश्व में स्थापित करने वाले देश के रत्न मेजर ध्यानचंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए हीरोज क्रीड़ा खेल समिति आप को सादर आमंत्रित करती है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here