
झांसी। झांसी कानपुर राजमार्ग पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बचावली के पास डीसीएम के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। डीसीएम अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जा पहुंचा ओर रोडवेज बस तथा ओमनी वैन की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए बहनों को सड़क से हटाकर अवरुद्ध यातयात सुचारु कराया। इस हादसे में लखनऊ,कानपुर, ललितपुर जिले के लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की तड़के डीसीएम गाड़ी क्रमांक यूपी 32 वाई एन 6173 का चालक लखनऊ के बंथरा निवासी समित, लखनऊ के मग दुम पुर निवासी सत्यम लखनऊ से डीसीएम गाड़ी लेकर झांसी की ओर आ रहे थे। जैसे ही सुमित डीसीएम गाड़ी लेकर झांसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बचावली के पास पहुंचा तभी चालक की नींद आने पर उसकी आंखे झपक गई ओर डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरी दिशा में जा पहुंची जिससे झांसी से कानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस क्रमांक यूपी 78 एफबी 6568 टकरा गई। वही पीछे से इंदौर से ओमनी वैन भी दोनों वाहनों से टकरा गई। आपस में तीनों वाहनों के टकराने से वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। डीसीएम, बस ओर ओमनी वैन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ओर चीख पुकार मचने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राहगीरों की मदद से तत्काल एंबुलेंस मंगवा कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वही पुलिस ने वाहनों के आपसी टकराने पर अवरुद्ध हुए मार्ग को वाहन हटाकर सुचारु कराया। वही बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों की हालत में सुधार है यातायात मार्ग सुचारू करा दिया गया है। तीनों वाहनों के टकराने पर
घायलो का विवरण……
बस में सवार 1. ड्राईवर राजीव कुशवाहा पुत्र जुगराज उम्र 26 वर्ष निवासी बिरदा थाना बिरछा जनपद ललितपुर
2. सुमित कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी मंगरा थाना कैलिया जनपद जालौन
3. रागिनी देवी पत्नी सुमित कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी मंगरा थाना कैलिया जनपद जालौन
4. कंडक्टर रिचा साहू पुत्री विनोद कुमार साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ए 102 न्यू आवास विकास कालोनी थाना नवाबाद जनपद झाँसी
5. सूरज पुत्र जनार्धन उम्र 28 वर्ष निवासी ऐट (छोटी माता मंदिर) थाना ऐट जनपद जालौन
6. उदय पुत्र जनार्धन उम्र 34 वर्ष निवासी ऐट (छोटी माता मंदिर) थाना ऐट जनपद जालौन, डीसीएम में सवार 1. सुमित पुत्र सुरेश निवासी बंथरा थाना बंथरा जिला लखनऊ उम्र 28 वर्ष
2. सत्यम पुत्र रामफल उम्र 17 वर्ष निवासी खरगापुर थाना मगदूमपुर जनपद लखनऊ, ओमनी वैन में सवार 1. स्वामी शिवानंद परमहंस पुत्र सर्वगिरि निवासी पर्सेराव धाम आश्रम बिठूर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर
2. संदीप पुत्र रामकुमार निवासी बिठूर थाना चौबेपुर कानपुर नगर उम्र 28 वर्ष
3. बबलू पुत्र सैयद अली निवासी महर्षि वाल्मीकिनगर थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर उम्र 37 वर्ष थे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

