Home Uncategorized सूफी खानकाह एसोसिएशन इकाई झांसी एवं शिया समुदाय ने जन्नतुलबकी के पुनर्निमाण...

सूफी खानकाह एसोसिएशन इकाई झांसी एवं शिया समुदाय ने जन्नतुलबकी के पुनर्निमाण के लिए दिया ज्ञापन

291
0

झांसी। सूफी खानकाह एसोसिएशन द्वारा जन्नतुलबकी में पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम की पुत्री हज़रत फातमा जहरा रजीअल्लाह अन्हू के मज़ार के पुनर्निर्माण के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। यह ज्ञापन जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को संबोधित दिया गया।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि जन्नतुल बकी में पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के परिजनों के मज़ारात को ध्वस्त कर दिया गया था, जिसे पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। सूफी खानकाह एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वे सऊदी अरब सरकार से पुनर्निर्माण की अनुमति दिलवाएं।

 

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सूफ़ी, शिया, मौलाइ और हुसैनी मुस्लिम समुदाय के लिए पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब और उनके परिजनों का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व है। ज्ञापन के दौरान शिया समुदाय के लोग भी उपस्थित रहे, । ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारी प्रधानमंत्री के आभारी रहेंगे यदि वे इस मांग को पूरा करने में सहयोग करें। इस दौरान सूफी असलम निजामी बुंदेलखंड प्रभारी, सूफी राशिद बरकाती प्रदेश महासचिव, राशिद खान कोषाध्यक्ष, शिया धर्म गुरु सैयद शाने हैदर जैदी, अतहर अब्बास, फ़हीम हुसैनी, सूफी ताजुद्दीन बरकाती, बब्बू अहमद पहलवान, गोलू रज़ा, शालू सिद्दीकी, राजा बरकाती, इमरान पठान, मोहम्मद रफीक, नदीम रज़ा, मौलाना नवेद आब्दी, सुल्तान आब्दी, नदीम जैदी, मोहमद रजा, हाजी अशफ़ाक अली कमर आब्दी ,जैनुल रजा ,अमन रजा आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here